35.3 C
Ghaziabad
Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलखीमपुर खीरी को मिली नई तेजतर्रार SP: IPS डॉ. ख्याति गर्ग ने...

लखीमपुर खीरी को मिली नई तेजतर्रार SP: IPS डॉ. ख्याति गर्ग ने संभाला कार्यभार

लखीमपुर खीरी को मिली नई तेजतर्रार SP: IPS डॉ. ख्याति गर्ग ने संभाला कार्यभार खीरी जिले को नई, तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के रूप में 2013 बैच की IPS डॉ. ख्याति गर्ग मिल गई हैं। उन्होंने आज आधिकारिक रूप से जिले की नई एसपी का कार्यभार संभाल लिया।
MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद IPS बनीं डॉ. गर्ग अपनी ईमानदारी, सख्त कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता के लिए जानी जाती हैं। अमेठी में उनके द्वारा शुरू की गई “कॉप टॉक” पहल आज भी जनता और पुलिस के बीच भरोसे की मिसाल मानी जाती है।
नई पोस्टिंग से पहले डॉ. गर्ग मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी PAC की कमांडेंट के रूप में कार्यरत थीं, जहाँ उनकी नेतृत्व क्षमता की व्यापक सराहना हुई।
अब लखीमपुर खीरी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।
जिले के लोग उनसे न्यायपूर्ण, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद कर रहे हैं।
नई एसपी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments