

मोहम्मदी खीरी –
मोहम्मदी–खीरी पुवायां रोड स्थित मध्य चौकी मोड़ पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। गन्ने से भरी एक ट्रक पलटने से कई लोग ट्रक के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक के नीचे एक बोलेरो और एक बाइक भी फंस गई थी।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
बाद में तीन जेसीबी मशीनों की मदद से बोलेरो और बाइक को बाहर निकाला गया। बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में घायल बच्चों और अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार, सत्य पब्लिक स्कूल की बोलेरो जिसमें 19 बच्चे स्कूल जा रहे थे, वह भी गन्ने से भरे ट्रक के नीचे दब गई थी। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है।



